राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के तहत तकनीकी सत्र आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट, राजकीय महाविद्यालय ढलियारा, जयसिंहपुर, नेरवा तथा हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इमर्जिंग फ्रंटियर्स इन साइंस, इनोवेशन एंड ह्यूमन डेवलपमेंट” के अंतर्गत तकनीकी सत्र का सफल आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।


तकनीकी सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 12 शोध-पत्र प्रस्तुत किए। शोध-पत्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, आर्थिक अवसंरचना तथा मानव विकास से जुड़े समकालीन विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए। सत्र के दौरान शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श भी हुआ, जिससे शोध एवं नवाचार के नए आयामों पर सार्थक चर्चा हुई।


तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने की, जबकि सहायक आचार्य अक्षय कुमार ने सह-अध्यक्ष (को-चेयर) के रूप में अपनी भूमिका निभाई। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट से इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की आयोजन समिति में डॉ. जय प्रकाश शर्मा और डॉ. भावना आज़ाद सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने बताया कि सम्मेलन का ऑफलाइन आयोजन राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में किया जा रहा है, जबकि विभिन्न तकनीकी सत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को वैश्विक स्तर पर ज्ञान और शोध के आदान-प्रदान का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page