घ्याणा युवक मंडल ने देवस्थल परिसर में किया पौधारोपण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत पलोग के गांव घ्याणा स्थित देवधारा वाले देवस्थल परिसर में रविवार को युवक मंडल घ्याणा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान बरगद, बहेड़ा, जामुन, आंवला, पथरचट्टा, एलोवेरा सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए गए। युवक मंडल के प्रधान भारतेंदु शर्मा ने बताया कि मंडल पिछले सात-आठ वर्षों से प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए पौधे समाजसेवी प्रकाश चंद शर्मा द्वारा अपनी नर्सरी से उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम में प्रकाश चंद शर्मा, पियूष शर्मा, दिनेश शर्मा, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित युवक मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page