अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटरों ने हितों की रक्षा को लेकर बनाई रणनीति, 19 जुलाई की बैठक में जुटेंगे सभी सदस्य

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- दी मांगल लैंड लूजर्स एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड, बागा की अर्की घटक की बैठक शनिवार को उपाध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटरों ने विभिन्न समस्याओं, कार्य आवंटन और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की।


बैठक की जानकारी देते हुए सभा के सदस्य संजीव शर्मा ने बताया कि बैठक में बताया गया कि वर्तमान में लगभग 55 ट्रक ऑपरेटरों का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभा में अर्की और मांगल दो घटक कार्यरत हैं तथा दोनों के बीच मालढुलान कोटे के बंटवारे का मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में विचाराधीन है।


बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार वर्तमान में लगभग 38 प्रतिशत कार्य अर्की घटक तथा 62 प्रतिशत कार्य मांगल घटक द्वारा किया जा रहा है। सदस्यों ने कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों से अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटर सभा के माध्यम से नियमित रूप से कार्य प्राप्त करते आ रहे हैं।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई को चमाकड़ी पुल में आयोजित होने वाली सभा की बैठक में अर्की घटक के सभी ट्रक ऑपरेटर पूर्ण संख्या में भाग लेंगे और अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
बैठक में संजय ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, संजीव शर्मा, हेमचंद सहित अर्की घटक के अन्य ट्रक ऑपरेटर उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page