ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- अर्की विधानसभा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगदाघाट में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अभिभावक-अध्यापक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान शकुंतला देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।

सभा के दौरान आगामी दो वर्षों (2026-28) के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति में कृष्णलाल ठाकुर को अध्यक्ष तथा मान सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास कार्यों तथा विद्यार्थियों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी विद्यालय के विकास के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उपप्रधानाचार्य शंकर देव शर्मा ने किया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरविंदर पाल सिंह ने उपस्थित अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के समग्र विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए सभी से निरंतर सहयोग की अपील की। सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।



