भूमती के गौरव शर्मा बने हिमाचल प्रदेश के बेस्ट रील क्रिएटर, वाटरशेड महोत्सव प्रतियोगिता में प्रदेशभर में प्रथम

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के युवा अधिवक्ता, फिल्ममेकर एवं सोशल मीडिया क्रिएटर गौरव शर्मा ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ रील श्रेणी में उन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौरव के मामा अनिल शर्मा ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए उन्हें 50 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।


गौरव शर्मा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता आधारित वीडियो एवं रचनात्मक सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


गौरव शर्मा के पिता प्रदीप शर्मा बांसुरी वादक हैं, जबकि माता उर्मिला शर्मा गृहिणी हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, गौरव इससे पहले भी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय लघु फिल्म, रील, जनजागरूकता प्रतियोगिताओं, विधिक सेवा प्राधिकरण, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति तथा विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों में उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page