राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में बीए-बीकॉम प्रथम वर्ष प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उच्चतर शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश के शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई 2026 कर दी है। इसके तहत राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं, वे 10 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर दिया जाएगा, इसलिए विद्यार्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र आवेदन करने का आग्रह किया गया है।


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से विस्तारित प्रवेश अवधि का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अनुभवी एवं योग्य प्राध्यापकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षणिक वातावरण, समृद्ध पुस्तकालय, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।


महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाकर राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page