अर्की के युवा व्यवसायी सोनू सोनी बने भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल के प्रभारी

जिला भाजपा की बैठक में हुई नियुक्ति, प्रदेश व जिला नेतृत्व का जताया आभार।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिला भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार अर्की के युवा व्यवसायी एवं जिला मीडिया सह प्रभारी सोनू सोनी को सोलन ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।


यह निर्णय जिला भाजपा कार्यालय सोलन में जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में लिया गया। बैठक में जिला प्रभारी राजपाल सिंह ने भी संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।


नियुक्ति के बाद सोनू सोनी ने प्रदेश एवं जिला भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
सोनू सोनी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दी हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page