चमाकड़ी में एकल नारी शक्ति संगठन की अंतर-संवाद बैठक, महिलाओं ने उठाए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- एकल नारी शक्ति संगठन द्वारा ग्राम पंचायत चमाकड़ी में एक अंतर-संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत प्रधान नरेंद्र हांडा, उपप्रधान पूर्ण चंद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी तथा संगठन की परियोजना समन्वयक रीमा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


बैठक के दौरान महिलाओं को संगठन की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक ढांचे तथा विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों से भी महिलाओं को अवगत करवाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में महिलाओं ने पेंशन से संबंधित अपनी समस्याएं भी रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। साथ ही वृद्धावस्था एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की राशि में वृद्धि किए जाने की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


संगठन की ओर से महिलाओं को भविष्य में आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों, कर्तव्यों तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज में महिलाओं के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page