ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- विरासत संगठन (एनजीओ) की मासिक बैठक संगठन की अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह की अध्यक्षता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, समाज हित में संचालित किए जाने वाले सेवा कार्यों तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

फोटो कैप्शन- विरासत संगठन की मासिक बैठक में उपस्थित अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य।
बैठक के दौरान सदस्यों ने सामाजिक उत्थान, मानव सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी समय में विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

संगठन की अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह ने कहा कि विरासत संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता, सामाजिक जागरूकता तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों सेबीHर संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में उपाध्यक्ष रंजना कालिया, कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा, सचिव कविता शर्मा,संयुक्त सचिव निशा सूद, मीडिया प्रभारी ममता वर्मा, ज्योति शर्मा, भारती राणा,पुष्पा कौशल , ईशा ठाकुर , उषा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आम जनता से भी संगठन के साथ जुड़ने और समाज सेवा के इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही सेवा एवं मानवता के उद्देश्य को और अधिक मजबूती मिल सकती है।



