आदर्श युवा मंडल देलग के युवाओं ने किया रक्तदान, समाज सेवा का दिया संदेश

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- आदर्श युवा मंडल देलग के सदस्यों ने अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। युवाओं ने रक्तदान कर मानवता और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।


इस अवसर पर युवा मंडल के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से भी समय-समय पर रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।


आदर्श युवा मंडल देलग के अध्यक्ष शुभम शर्मा ने कहा कि युवा मंडल सदैव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। भविष्य में भी संगठन समाज हित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाता रहेगा तथा युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं के इस योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page