चार महीने से वेतन नहीं, आर्थिक संकट से जूझ रहे ग्राम रोजगार सेवक : मनोहर लाल

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- ग्राम रोजगार सेवक संघ सोलन के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने जिले के ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले चार माह से वेतन न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनके परिवारों का जीवनयापन प्रभावित हो रहा है।


मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों को अंतिम बार जनवरी 2026 में वेतन का भुगतान किया गया था। इसके बाद से अब तक वेतन जारी नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उनके लिए कोई स्थायी नीति नहीं बनाई गई है।


उन्होंने प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए स्थायी नीति भी बनाई जाए। शर्मा ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सरकार को इस मामले में जल्द सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page