पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़ –  पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन के सौजन्य से योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा पाठशाला परिसर में योग मैट की व्यवस्था के साथ हुआ। इसके उपरांत कुशल योग प्रशिक्षक मस्त राम शास्त्री के मार्गदर्शन में लगभग एक घंटे तक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास किया।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य लच्छी राम ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।


कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (शिक्षा) आरती गुप्ता, एनएसएस प्रभारी हेमलता, पंकज कुमार तथा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को फ्रूट जूस वितरित किया गया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page