ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत 33 केवी सब स्टेशन अर्की में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 17 जून 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता नीरज कतना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण 17 जून को दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक अर्की, मांजू, बातल, मंज्याट, शालाघाट, बथालंग तथा इनके साथ लगते क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक मरम्मत कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए उक्त अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।





