विश्व पर्यावरण दिवस पर रामपुर- क्योंथल स्कूल में जागरूकता रैली, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- शुक्रवार पांच जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर-क्योंथल  में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण जागरूक रैली, इको क्लब के बैनर तले आयोजित की गयी जिसमे विद्यालय के अध्यापको,बच्चो ने भाग लिया ,यह रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होते हुए स्थानीय गांव से वापिस विद्यालय परिसर से होते विद्यालय पहुंची जिसमे विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाओ के नारे गुंजायमान किये ,इस अवसर पर पाठशाला में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी,इन प्रतियोगिताओ में स्लोगन राइटिंग,पोस्टर मेकिंग,चित्रकला प्रतियोगिता,भाषण तथा क्विज मुख्य रही

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा तंवर,इतिहास प्रवक्ता श्री नीम चंद,इको क्लब की प्रभारी वीना पंवर,हिंदी प्रवक्ता यशवंत शर्मा,वाणिज्य प्रवक्ता ज्योति शर्मा,अनिल वर्मा,अंग्रेजी भाषा के प्रवक्ता दिनेश चंद जसरोटिया,राजनीती शास्त्र के प्रवक्ता जगत,गणित प्रवक्ता अवनीश शर्मा,अर्थशास्त्र की प्रवक्ता सुनीता,स्थानीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला के संकुल मुखिया नरेश शर्मा व् अन्य अध्यापको में भुवनेश्वर शर्मा,अनीता,किरण,सुनीता,वर्षा, श्याम,सीमा,व् अशोक शर्मा उपस्थित रहे |

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page