ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- विधायक संजय अवस्थी 5 जून 2026 को बसंतपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकासात्मक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत बसंतपुर में बैठक हॉल एवं पुस्तकालय भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

विधायक संजय अवस्थी इसके बाद बसंतपुर में आयोजित दंगल कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। अपने प्रवास के दौरान वे क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।





