ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत दावटी के फांजी गांव की मीनाक्षी शर्मा (साक्षी शर्मा) ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में प्रदेश मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है।

मीनाक्षी शर्मा कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस डिग्री कॉलेज संजौली की छात्रा हैं। उन्होंने बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

मीनाक्षी, योगराज शर्मा और मीना शर्मा की पुत्री हैं। उनकी सफलता पर परिजनों, शिक्षकों तथा क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। मीनाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा नियमित अध्ययन को दिया है। वहीं उनके परिजनों ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। क्षेत्र के लोगों ने मीनाक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की





