महिला की मौत मामले में ऑपरेशन करने वाली टीम पर केस दर्ज, परिजनों ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की के नागरिक चिकित्सालय में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन करने वाली पूरी मेडिकल टीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर बीते कल महिला के परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों ने एसडीएम कार्यालय तक प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।


जानकारी के अनुसार महिला सीमा शर्मा का ऑपरेशन अस्पताल में किया गया था, जिसके दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई और मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक और सीएमओ भी मामले की जांच के लिए अर्की अस्पताल पहुंचे और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page