आरटीओ शिमला ने टैक्सी इलेवन को खेल के माध्यम से दिया फिट रहने का संदेश,,, ट्रैफिक नियमों के पालन का भी किया आह्वान।

ब्यूरो दैनिक हिमाचल न्यूज- आरटीओ ऑफिस शिमला के तत्वाधान में आज एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोलन जिले के पाइनग्रोव स्कूल में किया गया। ट्रैफिक नियमों व नशे के प्रति जागरूकता विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता का मैच आरटीओ इलेवन शिमला और टैक्सी 11 शिमला के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टैक्सी 11 शिमला ने 15 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरटीओ ऑफिस शिमला की टीम 142 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आरटीओ के एमवीआई पंकज जबकि टैक्सी इलेवन के चमन ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर आरटीओ शिमला विश्व देव चौहान द्वारा सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने,स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी अपनाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने संबंधी शपथ भी दिलाई गई।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page