सायरी में हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग की त्रैमासिक बैठक आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी, जिला सोलन-शिमला (पंजीकृत) की त्रैमासिक बैठक सायरी में चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल ने पूर्व सैनिकों से समाज में फैली विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सैनिक सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।


इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार विशाल बराल ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और दिव्यांगों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इसके अलावा 1 जैक राइफल जतोग से आए दो सैनिक पदाधिकारियों ने भी वीर नारियों, दिव्यांगों एवं पूर्व सैनिकों की पात्रता और हकदारी को लेकर अपने विचार साझा किए।
बैठक में क्षेत्र के कई पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page