अर्की में गौ संरक्षण को लेकर एसडीएम के नाम प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : सनातन धर्म महासभा अर्की के एक प्रतिनिधिमंडल ने गौ संरक्षण को लेकर उपमंडलाधिकारी (ना.) अर्की के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा के माध्यम से प्रेषित किया गया।


भागवताचार्य लोकेश कौशिक की अध्यक्षता में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा गौ संरक्षण के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई।


लोकेश कौशिक ने कहा कि यह विषय केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की। इस दौरान महासभा के सदस्य दिनेश शर्मा,नवीन गुप्ता,राधे श्याम,सुमन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा
सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page