घनागुघाट स्कूल में पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के तहत स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने “धरती बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे सार्थक संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रों ने विद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकाली और स्थानीय लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर स्कूल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की।

कार्यक्रम में इको इंचार्ज पुष्पेंद्र कौशिक ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का महत्व समझाया। स्वच्छता प्रभारी सुनीता ठाकुर ने स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ परिवेश ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम धरती को हरा-भरा और सुरक्षित बना सकते हैं। छात्रों को प्रकृति से जुड़कर जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए।” उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देने की बात भी कही।

कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा धरती संरक्षण के लिए प्रतिज्ञा के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित रखने का संकल्प लिया ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page