राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा के दौरान विश्व पृथ्वी दिवस पर एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भावी पीढ़ी को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।


इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” रही। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। रसायन शास्त्र प्रवक्ता पारुल भाटिया ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया। उन्होंने प्रकृति संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।


कार्यक्रम के दौरान संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में डॉ. अनीता देवी और विद्यार्थियों के सहयोग से एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका के माध्यम से पांच तत्वों के संरक्षण, प्रदूषण के दुष्प्रभाव और पृथ्वी को बचाने के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ऊर्जा संरक्षण, जल का सदुपयोग, प्लास्टिक के कम उपयोग, कचरे के उचित निपटान, स्वच्छता अपनाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने पृथ्वी को हरा-भरा और सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही प्रधानाचार्य ने स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page