शिमला में महिला मोर्चा का प्रदर्शन कल, सोलन जिला से 1500 महिलाएं होंगी शामिल – दर्पणा ठाकुर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दर्पणा ठाकुर ने बयान जारी कर कहा है कि महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय करना बेहद आहत करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध कर कांग्रेस और विपक्ष ने नारीशक्ति की आवाज को दबाने का प्रयास किया है।


उन्होंने बताया कि इसी विरोध के खिलाफ महिला मोर्चा 23 अप्रैल को चौड़ा मैदान शिमला में सड़कों पर उतरेगा। इस दौरान जन-आक्रोश के साथ महिला पदयात्रा भी निकाली जाएगी। दर्पणा ठाकुर ने कहा कि यह पदयात्रा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की बुलंद आवाज बनेगी।


उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और नारीशक्ति अब रुकने वाली नहीं है। महिला मोर्चा कांग्रेस और INDI गठबंधन के महिला-विरोधी चेहरे को लोकतांत्रिक तरीके से बेनकाब करेगा और करारा जवाब देगा।
दर्पणा ठाकुर के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में सोलन जिला से करीब 1500 महिलाओं के भाग लेने की संभावना है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page