डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित, विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारिया

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल बाह्वां (अर्की) में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न हाउसों के हेड का चयन कर चयनित विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल रीना पांटा ने चयनित विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही विद्यार्थियों को उनके पद के प्रतीक स्वरूप बैज भी प्रदान किए गए।


इस अवसर पर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और उमंग से भरा रहा।
प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के आदर्शों का पालन करने और अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page