ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत विकास खंड सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के तहत जारी की गई है।
प्रशासन ने इस संबंध में विस्तृत सूची जारी कर दी है, जिसे आम जनता की जानकारी के लिए उपलब्ध कराया गया है।








