ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत 33/11 केवी सब-स्टेशन में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 4 अप्रैल 2026 को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता नीरज कतना ने बताया कि निर्धारित शटडाउन के कारण अर्की, मांजू, बातल, बथालंग,शालाघाट तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है तथा असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।





