मुख्य सचिव व डीजीपी की अस्थाई नियुक्ति पर सवाल,सरकार तत्काल करे स्थाई तैनाती :धनीराम तनवर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर ने प्रेस नोट जारी कर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की अस्थाई नियुक्तियों पर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल हैरान करने वाला है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
धनीराम तनवर ने बताया कि संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य, जिन्होंने पुलिस विभाग में 38 से 40 वर्षों तक विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं, अपने पूरे कार्यकाल में ऐसा उदाहरण कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण पदों मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक पर अस्थाई नियुक्ति करना एक नया और चिंताजनक प्रयोग है।

उन्होंने कहा कि जब इतने बड़े अधिकारियों की नियुक्ति स्थाई नहीं होगी, तो वे स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से निर्णय लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। उनके मन में हमेशा यह असमंजस रहेगा कि वे अस्थाई रूप से तैनात हैं और कभी भी हटाए जा सकते हैं, जिससे जनहित में कठोर फैसले लेने में बाधा आ सकती है।


संगठन की ओर से सरकार से आग्रह किया गया है कि इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर स्थाई नियुक्ति की जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और स्थिरता बनी रहे तथा जनता और पेंशनर्स के मन में किसी प्रकार का संशय न रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page