बद्दी में आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव में जल शक्ति मंडल अर्की की दो महिलाओं को मिला नीर नारी सम्मान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन जिला के बद्दी में आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव जल शक्ति मंडल अर्की के लिए गौरवपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान अर्की मंडल कार्यालय में कार्यरत जाह्नवी चौहान और जोया अफरोज को उत्कृष्ट कार्य के लिए नीर नारी सम्मान से सम्मानित किया गया।


उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय इस समारोह में प्रदेश भर की कुल 26 महिलाओं को नीर नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें सोलन जिला से केवल दो महिलाएं शामिल रहीं और दोनों ही जल शक्ति मंडल अर्की से थीं। ऐसे में यह सम्मान अर्की मंडल के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।


राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और भावी कार्य योजना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें विभाग की कार्यप्रणाली और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।


अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच व सहायक अभियंता विनय गौतम ने भी दोनों सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नीर नारी सम्मान मिलना जल शक्ति मंडल अर्की के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियों और महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
कार्यक्रम में विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नीर नारी सम्मान से सम्मानित किया गया, जबकि विभाग के कर्मठ कर्मचारियों को 24 घंटे सेवाएं देने के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। संचालन एवं रखरखाव में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना और हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग 10 हजार योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।
जाह्नवी चौहान और जोया अफरोज को मिला यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जल शक्ति मंडल अर्की के लिए भी गौरव का विषय बना है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page