ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- कैप्टन लक्ष्य शर्मा और उत्तराखंड के देवप्रयाग की दृष्टि शर्मा गुरुवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध गए। विवाह समारोह में दोनों परिवारों के परिजन, रिश्तेदार और मित्र बड़ी संख्या में शामिल हुए और नवदंपति को शुभाशीष दिया।

विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने की शपथ ली। इस दौरान पूरे समारोह में उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।

दूल्हे कैप्टन लक्ष्य शर्मा गड़खल क्षेत्र के निवासी हैं और व प्रदीप शर्मा व नीतिका शर्मा के सुपुत्र हैं। वहीं दुल्हन दृष्टि शर्मा उत्तराखंड के देवप्रयाग की रहने वाली हैं। उनके पिता श्री बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित पंडित संजय कोटियाल और माता मीना कोटियाल हैं। इस शुभ अवसर पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

विवाह समारोह में लक्ष्य शर्मा के चाचा राहुल शर्मा, चाची रंजना शर्मा, छोटे चाचा जगदीप शर्मा, रीनू शर्मा तथा बहन ध्रुवी शर्मा सहित अन्य परिजन व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेहमानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और सभी ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

विवाह समारोह देर शाम तक हर्षोल्लास के माहौल में चलता रहा और उपस्थित लोगों ने इस यादगार पल का आनंद लिया।


