अर्की की प्रनीता शर्मा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत धुंदन के म्याना गांव से संबंध रखने वाली प्रनीता शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के महिला प्रकोष्ठ का हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने मंच का विस्तार करते हुए यह नियुक्ति की है। यह मनोनयन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार जैमिनी, राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा की अनुशंसा पर किया गया है।


प्रनीता शर्मा को हिमाचल प्रदेश में मंच के सदस्य बनाने तथा कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण हिमाचल प्रदेश रहेगा और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा।


प्रनीता शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं।
उनके प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मंच के कार्यों को नई गति मिलेगी और प्रदेश में सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page