सौर में स्व. राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन,राजेन्द्र ठाकुर रहे मुख्यातिथि

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सौर में युवा मंडल सौर द्वारा आयोजित स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी राजेंद्र ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।


इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में सौर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि उपविजेता टीम जिला बिलासपुर की जामली रही। विजेता टीम को 51,000 रुपये नकद राशि एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 31,000 रुपये नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्यातिथि ने अपनी ओर से 11,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।


मुख्यातिथि राजेन्द्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजक युवा मंडल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्यातिथि सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page