सांसद निधि व 15वें वित्त से बदली बातल के बस अड्डे की सूरत

ग्राम पंचायत बातल के सराहनीय प्रयास से बदली पुराने बस अड्डे की तस्वीर, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बातल में  बस अड्डे का कायाकल्प कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

इस विकास कार्य पर सांसद निधि से 7 लाख रुपये तथा 15वें वित्तायोग से 3 लाख 22 हजार रुपये, कुल 10 लाख 22 हजार रुपये की राशि व्यय की गई है। पंचायत द्वारा किए गए इस प्रयास से जहां बसों के ठहराव की सुव्यवस्था सुनिश्चित हुई है, वहीं यात्रियों को भी अब बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। पंचायत के इस कार्य की खंड विकास अधिकारी कंवर तन्मय सिंह ने भी खुलकर प्रशंसा की है।

उन्होंने बस अड्डे के कायाकल्प को ग्रामीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताते हुए इसका वीडियो अपने फेसबुक पेज पर भी साझा किया है।


स्थानीय लोगों ने पंचायत के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पुराने बस अड्डे की हालत खराब थी, लेकिन अब इसके सुधरने से न केवल पंचायत की छवि निखरी है बल्कि आम यात्रियों को भी राहत मिली है। लोगों ने इस विकास कार्य के लिए पंचायत के साथ-साथ सांसद का भी आभार व्यक्त किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page