हनुमान बड़ोग के विशाल शर्मा ने दिखाई ईमानदारी, बस स्टैंड पर मिला नोटों से भरा पर्स थाने में जमा कर पेश की मिसाल

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – अर्की बस स्टैंड पर एक युवक द्वारा दिखाई गई ईमानदारी लोगों के लिए प्रेरणा बन गई। हनुमान बड़ोग निवासी विशाल शर्मा को बस स्टैंड पर बैठते समय नोटों से भरा एक पर्स मिला। पर्स खोलने पर उसमें नकदी के साथ जरूरी दस्तावेज भी थे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसके मालिक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

इसके बाद विशाल शर्मा ने पर्स को बस स्टैंड के साथ ही स्थित अर्की थाना में जमा करवा दिया, ताकि वह सुरक्षित रूप से उसके असली मालिक तक पहुंच सके। पर्स जमा करवाने के बाद विशाल अपने घर की ओर बस से रवाना हो गया। थाना अर्की में पुलिस कर्मियों ने पर्स की जांच की। पर्स में रखे ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मांजू क्षेत्र के एक युवक की पहचान हुई। पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर संबंधित युवक से संपर्क कर उसे थाने बुलाया और उसका खोया हुआ पर्स सुरक्षित रूप से लौटा दिया।
पर्स मिलने पर युवक ने पुलिस कर्मियों का आभार जताया और उस ईमानदार युवक का भी धन्यवाद किया, जिसने बिना किसी लालच के पर्स थाने में जमा करवाया। उल्लेखनीय है कि विशाल शर्मा अर्की कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है, और उसकी यह पहल समाज में ईमानदारी व जिम्मेदारी की एक सराहनीय मिसाल है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page