आदर्श विद्या मंदिर धुन्दन में नशे से दूर रहने के संदेश के साथ खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागी सम्मानित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– उपमंडल अर्की के अंतर्गत आदर्श विद्या मंदिर धुन्दन में नशे से दूर रहने के उद्देश्य से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता बीते माह 11/12/2025 को संपन्न हुई थी, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया।


विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्या सुनीता राठौर, वंदना ठाकुर तथा विकास चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रेम और आदर के साथ सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बच्चों को नशे से दूर रहकर खेलकूद व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं।
समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page