डाडल (भूमती) के होमगार्ड जवान जय प्रकाश का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमती के डाडल गांव से संबंध रखने वाले होमगार्ड जवान जय प्रकाश का निधन हो गया। 53 वर्षीय जय प्रकाश वर्तमान में बरोटीवाला थाना में सेवाएं दे रहे थे। वे अवकाश लेकर घर आए हुए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।


जय प्रकाश के निधन की सूचना मिलते ही होमगार्ड विभाग, पुलिस विभाग तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अर्की कंपनी के अधिकारियों, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
ग्राम पंचायत भूमती के प्रधान योगेश गौतम, उप प्रधान गोपाल वर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जय प्रकाश के असमय निधन को पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार और सेवा भावना के लिए पहचाने जाने वाले जय प्रकाश को क्षेत्र में एक जिम्मेदार और समर्पित होमगार्ड जवान के रूप में याद किया जा रहा है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page