छयोड़ खड्ड में युवा चिट्टा मुक्त अभियान समिति की महत्वपूर्ण बैठक

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बड़ोग के छयोड़ खड्ड में युवा चिट्टा मुक्त अभियान समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पुलिस चौकी छयोड़ खड्ड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी इंचार्ज विवेकानंद ने की। बैठक में पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल भीम चंद शर्मा, कांस्टेबल अमन पाल तथा कांस्टेबल अंजना उपस्थित रहे। समिति की ओर से प्रधान पवन कुमार, पदाधिकारी अश्वनी कुमार और मानक ठाकुर ने भाग लिया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बीडीसी सदस्य शशि कांत शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने पंचायत स्तर पर एकजुट होकर चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में पंचायत स्तर पर चिट्टे के विरुद्ध सशक्त और संगठित अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पंचायतवासियों से अपील की गई कि यदि कोई व्यक्ति चिट्टा बेचने, सप्लाई करने या सेवन कराने में संलिप्त हो, तो इसकी गुप्त सूचना पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा नशे से संबंधित सूचना देने वालों के लिए इनाम का प्रावधान है तथा किसी भी समय डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस का सहयोग किया जा सकता है। पंचायत स्तर पर नशा विरोधी जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंचायत की जागरूकता से ही नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई संभव है। युवा चिट्टा मुक्त अभियान समिति का उद्देश्य पंचायत को पूरी तरह चिट्टा मुक्त बनाना और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना है।
यह अभियान लगातार, संगठित और जनसहयोग से चलाया जाएगा। नशा मुक्ति केवल पुलिस या समिति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरी पंचायत की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में अन्य गणमान्य सदस्य टेक चंद, नगिन चंद, धीरज, बाबू राम, प्रेम लाल, हेत राम, राकेश, पंकज कुमार, विधि चंद सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page