प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की तर्ज पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 फीसदी डीए।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:- प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की तर्ज पर सरकारी कर्मचारियों को भी 31 फीसदी डीए मिलेगा। हिमाचल सरकार ने डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार डीए में बढ़ोतरी कर इसे मौजूदा दर 28 से 31 फीसदी कर दिया गया है। यह एक जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा।

गौर हो कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 25 जनवरी को हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया था। प्रदेश सरकार के तहत कार्य करने वाले सभी नियमित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। अधिसूचना के अनुसार इस तीन प्रतिशत अतिरिक्त डीए का भुगतान मार्च में फरवरी 2022 के वेतन में नकद किया जाएगा।इसके अलावा पहली जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कर एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा करवाया जाएगा। इस पर ब्याज भी पहली मार्च 2022 से दिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार इस समय मे सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी या जिन्होंने जीपीएफ खाता बंद कर दिया है या जो कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत आते हैं उन्हे डीए का एरियर एक जुलाई 2021 से लेकर मार्च में फरवरी के वेतन में नकद दिया जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page