ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल जय नगर की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इसकी घोषणा मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर ने की। उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार के तहत पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यकारिणी गठित की गई है। नई कार्यकारिणी में कृष्ण लाल शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया है। कन्हैया लाल ठाकुर, बाबू राम, ओम प्रकाश और राम राम को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। संजय कुमार और वीरेश कुमार को सचिव, भूप सिंह को कोषाध्यक्ष तथा रमेश कुमार को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मीडिया प्रभारी के रूप में अनिल कुमार और सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में राजेश कुमार की नियुक्ति की गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि देव शर्मा, सुरत राम, भरत ठाकुर, देवी राम, राम, राम नारायण और राम देव को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अजय लाल, अजीत सिंह और संदीप कुमार को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसान मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और यह कार्यकारिणी किसानों की समस्याओं के समाधान व संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेगी।


