घनागुघाट पंचायत के ध्यानपुर वार्ड की सदस्या सावित्री देवी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत घनागुघाट के ध्यानपुर वार्ड की वार्ड सदस्या सावित्री देवी (66) का आज हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पंचायत के उप प्रधान प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सावित्री देवी ईमानदार और मिलनसार स्वभाव की थीं तथा अपने वार्ड में पंचायत के कार्यों को पूरी निष्ठा से करवाती थीं। वे हमेशा पंचायत के कार्यों में सक्रिय सहयोग देती थीं और उनका असमय जाना सभी के लिए गहरा आघात है। ग्राम पंचायत प्रधान मधुबाला ने कहा कि सावित्री देवी एक कर्मठ और जिम्मेदार प्रतिनिधि थीं, जिन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनके पति मनसा राम वन विभाग से रेंज ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो पुत्र हैं, जिनमें एक शिमला में तथा दूसरा विदेश में निवास करता है।

पूर्व उप प्रधान विनोद कुमार,पंचायत सचिव दिलाराम, बीडीसी सदस्या दीपिका, मनरेगा सहायक मोहनलाल, तकनीकी सहायक देवराज, वार्ड सदस्य देवी चंद, कुसुमलता, धर्मपाल, उमावती, कुलदीप, सोनिया, युवक मंडल व महिला मंडल ध्यानपुर के सभी सदस्यों सहित समस्त पंचायतवासियों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

प्रवीण कुमार ने बताया कि सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल सुबह किया जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page