ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर की वीरता और बलिदान को समर्पित करते हुए, भारतीय जनता पार्टी दाड़लाघाट मंडल ने 19 मई को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा देशभक्ति और सैन्य सम्मान की भावना से ओतप्रोत रही, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की, जबकि प्रदेश स्तर से भाजपा के प्रदेश सचिव संजय ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में जिला सचिव राकेश गौतम, उपाध्यक्ष कला ठाकुर, महामंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर, सचिव महेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी जय देव शर्मा, आईटी प्रभारी प्रेम कंवर, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद भट्टी, तथा अन्य कार्यकर्ता बलदेव, भीम शर्मा, जगदीश्वर शुक्ला, संत राम, भीम सिंह चौहान, धर्म पाल, संजीव शर्मा, कुलदीप ठाकुर, नरेंद्र सहित कई अन्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

तिरंगा यात्रा ने न केवल सेना के पराक्रम को नमन किया बल्कि आमजन में देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। यात्रा के समापन पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।




