रेडक्रॉस दिवस पर धुन्दन विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवी चेतना शर्मा ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

चेतना शर्मा ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है,जो मानवता,करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। रेड क्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो आपदा,युद्ध,महामारी या किसी और प्रकार की संकट की स्थिति में पीड़ितों की मदद करती है। चेतना शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की थीम मानवता को जीवित रखना है,जो रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण को दर्शाता है।

प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया और विश्व रेडक्रॉस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page