महेंद्र ठाकुर चुने गए “एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया” के राज्य उपाध्यक्ष, नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ चला रहे हैं जागरूकता अभियान

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत धुंदन के गांव स्यारी निवासी महेंद्र ठाकुर को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उन्हें फाउंडेशन की नीतियों के अनुरूप जनसेवा,ईमानदारी और समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार व नशे के खिलाफ उनके निरंतर संघर्ष को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है। महेंद्र ठाकुर पिछले चार वर्षों से जिला सोलन के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और इस दौरान उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य निष्ठा से किया।

महेंद्र ठाकुर पिछले कई वर्षों से अपने क्षेत्र में चिट्टा तस्करी व नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है और प्रशासन के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर समाज हित में अहम भूमिका निभाई है। अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को भी अपने आसपास नशा तस्करी या नशे के व्यापार से जुड़ी कोई जानकारी मिले,तो बिना संकोच तुरंत उन्हें या प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर ही एक नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना कर सकते हैं।

महेंद्र ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि वह अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी,पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने समाज के ईमानदार और जागरूक नागरिकों से फाउंडेशन से जुड़ने की भी अपील की। फाउंडेशन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई सदस्य किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है,तो उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page