ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की उपमंडल के राजकीय उच्च पाठशाला लड़ोग में विश्व जल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में विज्ञान अध्यापिका सरोज कुमारी द्वारा विश्व जल दिवस पर प्रकाश डाला गया तथा इस दिन को मनाने के उद्देश्य से बच्चों को अवगत कराया। साथ ही इस वर्ष के लिए विश्व जल दिवस के लिए निर्धारित थीम ग्लेशियर संरक्षण पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यालय द्वारा आम जनता को जल के महत्व को समझाने के लिए एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका मनोरमा चढ्ढा ने विद्यालय परिसर से रैली को रवाना किया।जिसमें सभी बच्चों व अध्यापकों ने भाग लिया ।
हमारे जीवन में जल के महत्व व भविष्य के लिए जल विषय पर बच्चों ने पोस्टर व बैनर बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जल संरक्षण की शपथ भी ली गई। उक्त सभी कार्यक्रम मुख्याध्यापिका मनोरमा चढ्ढा की अगुवाई में आयोजित किए गए।इस अवसर पर विद्यालय के अन्य सभी अध्यापकों ने अपना सहयोग दिया।






