राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में जैविक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्युरो,दैनिक हिमाचल न्यूज : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुुघाट में युवा व एको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को जैविक खेती के महत्व और उसके फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को स्वस्थ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ सुभद्रा कंवर ने छात्रों को जैविक खेती के लाभों और सस्ती एवं प्रभावी जैविक खाद तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैविक खाद न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह रसायनिक उर्वरकों से अधिक उपजाऊ और स्वास्थ्यवर्धक भी होती है। इस अवसर पर सुभद्रा कँवर ने एक पहाड़ी गीत द्वारा कृषि के माध्यम से देश व धरती की सेवा करने के लिए प्रेरित किया

हिंदी प्रवक्ता सुनीता ठाकुर ने बताया कि सुभद्रा कंवर द्वारा तैयार किए गए जैविक उत्पाद न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी आपूर्ति किए जा रहे हैं, जिससे भारतीय कृषि को एक नई पहचान मिल रही है और कृषि के क्षेत्र में भी सफ़ल भविष्य बनाया जा सकता है

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जैविक उत्पाद आज की आवश्यकता हैं, क्योंकि रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से लोग अनेक गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैविक भोजन न केवल पोषण से भरपूर होता है, बल्कि यह घातक बीमारियों से भी बचाव करता है।

विद्यालय के युवा व इको क्लब प्रभारी एवं अंग्रेजी प्रवक्ता पुष्पेंद्र कौशिक ने सुभद्रा कंवर और अन्य वक्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जानकारी विद्यार्थियों को जैविक और रसायनिक उर्वरकों के बीच अंतर समझने में मदद करेगी और विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी होगी जो कृषि परिवारों से संबंध रखते हैं। इससे वे व्यावहारिक रूप से जैविक खेती को अपना सकेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page