ललित औझला //दैनिक हिमाचल न्यूज, श्री नैनादेवी – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) श्री नैना देवी जी लोअर मंडल के अध्यक्ष बलबीर सिंह पप्पी ने विधायक रणधीर शर्मा से चर्चा कर और पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद मंडल कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

घवाँडल से रिटायर्ड प्रिंसिपल रोशन लाल शर्मा, घट्टेवाल से पूर्व ट्रक यूनियन अध्यक्ष बचना राम, ज्योर से पूर्व प्रधान रूप लाल ठाकुर और कोड़ांवाला-बेहल से पूर्व प्रधान राम कौर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। टरवाड़ से बीडीसी सदस्य नंद लाल ठाकुर और टाली से रूप लाल पाल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर खड़कड़ी के होशियार सिंह, भाकड़ा की उमेश चंदेल, लखाला की सुषमा शर्मा, बस्सी की शशि बाला और नंदबहला टोबा की विद्या देवी को नियुक्त किया गया है।

तनबोल से प्रवीण महाजन को कोषाध्यक्ष, स्वारघाट से घनश्याम धर्मानी को कार्यालय सचिव, श्री नैना देवी जी से दीपक गौतम को प्रवक्ता और कुटैहला से हरदयाल सिंह को सह प्रवक्ता बनाया गया है। मीडिया विभाग की जिम्मेदारी स्वारघाट के रोहित ठाकुर को मीडिया प्रभारी और डडोह के प्रदीप चंदेल को सह मीडिया प्रभारी के रूप में दी गई है। आईटी विभाग में मतनोह से बाल कृष्ण को संयोजक और झीरियाँ से श्याम लाल को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, सोशल मीडिया का कार्यभार बेहल के गुलज़ार सिंह ठाकुर को संयोजक और अजनोल के मंगू राम को सह संयोजक के रूप में सौंपा गया है।
भाजपा मंडल कार्यकारिणी में कई सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें खरकड़ी से रामस्वरूप, धलेत से मदन लाल, मयोथ से सर्वण सिंह, पंगवाना से बुध राम, सलोआ से सरस्वती देवी, खुलवीं से निर्मला देवी, भाकड़ा से विजय चंदेल, माकड़ी से कुशल किशोर, सुन्नन से प्रेम लाल शर्मा, बघेरी से राम कुमार, खुलवीं से राम चंद, धार कांसी से चेत राम, तरसूह से शशि बाला, खाल से मदन लाल, मंडयाली से कमला देवी, नीलाँ से राम नाथ, बघेरी से पुष्पा देवी, थापना से तेलू राम, भुवाई से रामचरण कौर, माकड़ी से भूपेन्द्र वर्मा, स्वाहन से अर्जुन सिंह, तंबौल से गंगा देवी, मजारी से हरपाल सिंह, स्वारघाट से राम कली, जंदौरी से कमलेश राणा और नकराणा से संध्या देवी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

भाजपा मंडल के विशेष आमंत्रित सदस्यों में स्वाहन से ओंकार सिंह ठाकुर और सरवन सिंह, लखाला से जयगोपाल, खुलवीं से रणजीत सिंह, खड़कड़ी से सदा राम सूबेदार, बेहरडा से कैप्टेन गंगा राम, ठोढबड से छुड़ा राम, टोबा से श्रीनाथ शर्मा और बस्सी से एच बी कौशल को स्थान दिया गया है।
अध्यक्ष बलबीर सिंह पप्पी ने बताया कि इस कार्यकारिणी में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।


