
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छठी से आठवीं और नवीं से बाहरवीं कक्षा के बच्चों को एग्रीकल्चर के क्षेत्र में कैरियर गाइडेंस देने के लिए मास्टर ट्रेनर रूप लाल वर्मा ने विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही ईको क्लब और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

मास्टर ट्रेनर रूप लाल वर्मा ने अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी और कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का श्रेय पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित सुभाष पार्लेकर को जाता है। उन्होंने बताया कि खेती तीन प्रकार की रासायनिक खेती,जैविक खेती और प्राकृतिक खेती होती है। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।






