भारतीय राज्य पैंशनर्ज महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर में 7 जनवरी 2022 को होगी आयोजित।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-  भारतीय राज्य पैंशनर्ज महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर में 7 जनवरी 2022 को सुबह 10 बजे  एनजीओ भवन में आयोजित की जा रही है।बैठक में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व महा सचिव सुभाष शर्मा,पूर्व अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा,महा सचिव एमआर संगरोली,सयुक्त सचिव हरिओम भनोट,इंदरपाल शर्मा,श्रमिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक पुरोहित,भारतीय राज्य पेंशनर हिमाचल के अध्यक्ष ब्रह्मा नंद अन्य प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्य,ज़िला संघो पदाधिकारी,हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के अध्यक्ष हिमत राम शर्मा व उनकी कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारी,अखिल भारतीय सर्व पैंनशनर कल्याण महा संघ के अध्यक्ष सरन दास शर्मा,पथ परिवहन पैंशनर्ज समस्या समाधान मंच के अध्यक्ष होशियार सिंह,गुलाब सिंह,विद्युत परिसद वेलफेयर एसोसिएशन संघ के जेसी शर्मा,विद्यासागर,शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मनंद,एसके सोनी,प्रेम व्यास,सुभाष पठानिया,विश्विद्यालय संघ के पूर्व अध्यक्ष एमएल,भारद्वाज,अन्य विभिन विभागिय संघो के पूर्व नेताओ सहित 200 प्रतिनिधि बैठक मे भाग लेंगे।संघ के प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के अन्य समानांतर संघो के नेताओ को भी भारतीय राज्य पैंशन संघ इस बैठक में भाग लेने को सादर आमंत्रित करता है।उन्होने बताया कि इस बैठक में पैंशनर्ज की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मागो की सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी पर विस्तृत चर्चा के बाद एक सयुक्त एक्शन कमेटी का गठन किया जायेगा।जो आगामी रणनीति तैयार करेगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page