![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/screenshot_2024-11-06-19-38-18-77_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7517789220426139524-25777924862891677199.jpg)
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत भराड़ीघाट के क्यारड में पुलिस ने एक ढाबे से 47.38 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्यारड़ में पंडित ढाबा के संचालक स्वरूप चंद पुत्र संतराम गांव रेहडा (घुमारवीं) जिला बिलासपुर मादक पदार्थ बेचने का काम करता है।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/screenshot_2024-05-21-07-33-51-89_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd12040767397303311656294802656702415602-1024x771.jpg)
जिस पर पुलिस अधिकारी एसआईयू सोलन ने मुखबर खास सूचना पर ढाबा की तलाशी ली, जिसमें 47.38 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस दौरान ढाबा की तलाशी ली गई,जिसमें अफीम और डिजिटल वेईंग मशीन बरामद हुई। बरामद अफीम को डीडी किट से चैक किया गया, जो अफीम पाई गई।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240819-wa00337836394168442928103.jpg)
डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि स्वरूप चंद के खिलाफ धारा 18
एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa00601881780638815085544.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa00584797723758699411732.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa00614136758980564663420.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa00598366216693166006780.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20241209-wa00636959673576550903031.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa00572579402271895194795.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)