भाजपा जयनगर मंडल में राजेश महाजन बने अध्यक्ष, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जयनगर में नए मंडल की घोषणा की है। इस निर्णय का समस्त जयनगर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है। पार्टी संगठन ने मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश महाजन को सौंपी, जिन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

राजेश महाजन इससे पहले 20 वर्षों तक ग्राम पंचायत क्यार कनेता में प्रधान और उपप्रधान के रूप में समाजसेवा कर चुके हैं। इसके अलावा, वह भाजपा मंडल अर्की में महामंत्री, दो बार भाजपा जिला उपाध्यक्ष और वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में संयोजक के तौर पर काम कर रहे हैं।

उनकी नियुक्ति पर पूरे जयनगर मंडल क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा और सभी प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। सभी ने उम्मीद जताई कि राजेश महाजन के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page