भाजपा अर्की मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की मंडल की नव-नियुक्त भाजपा अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और सबको साथ लेकर काम करने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगी।

रीना भारद्वाज ने संगठन की मजबूती को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इससे पहले वह भाजपा महिला मोर्चा अर्की मंडल की अध्यक्ष और जिला सोलन ओबीसी मोर्चा में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

रीना भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, यश पाल कश्यप
और समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा देगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page